सरकार ने लॉन्च किया ‘Aarogya Setu’ मोबाइल ऐप
सरकार ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप लांच किया है जिसका उद्देश्य लोगों की मदद करना है। इसकी मदद से लोग यह पता लगा सकते हैं की क्या वो किसी संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आये हैं या नहीं। इसके लिए यूजर्स के स्मार्टफोन के लोकेशन और ब्लूटूथ डेटा का इस्तेमाल किया जाता है।
सरकार ने इससे पहले भी ‘कोरोना कवच’ नाम से एक मोबाइल ऐप लांच कर चुकी है।
चीन को एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी मिली
चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी भारत सहित एशिया, अमेरिका , यूरोप और लगभग पूरी दुनिया में फ़ैल रहा है। इसकी वजह से जापान के टोक्यो शहर में होने वाले ओलम्पिक खेल को एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा है। लेकिन एशियाई ओलम्पिक परिषद् ने एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी चीन को मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस पर वीडियो संदेश जारी किया
देश के लोगों को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने सन्देश में कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में ये भाव प्रकट हुआ है कि देश एक होकर इस महामारी का सामना कर सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस 5 अप्रैल को हमें, 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।
नासा ने सनराइज़ मिशन की घोषणा की
इस मिशन का उद्देश्य वैज्ञानिकों को सौर मंडल के कामकाज को समझने में भी मदद करना है. यह भविष्य में चंद्रमा और मंगल पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को सौर तूफान से बचाने में भी मदद करेगा. यह मिशन 1 जुलाई 2023 को शुरू होने की उम्मीद है.
सूर्य के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगाना कि सूर्य कैसे अंतरिक्ष में मौसम की घटनाओं को प्रभावित करता है. इससे अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष के मौसम के प्रभावों को कम करना आसान होगा. सनराइज़ मिशन में छह क्यूबसैट्स लगे होंगे जो एक बहुत बड़ी रेडियो दूरबीन के तौर पर काम करेंगे.
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कोविड-19 महामारी सबसे बड़ी चुनौती: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह भीषण वैश्विक संकट है क्योंकि यह एक संयोजन है, एक ओर एक बीमारी है जो पूरी दुनिया में हर किसी के लिए खतरा है और दूसरी ओर इसके आर्थिक प्रभाव हैं जिससे मंदी आएगी और ऐसी मंदी आएगी कि हालिया इतिहास में उसकी कोई मिसाल नहीं देखी गई होगी.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मामलों की जांच क्षमता बढ़ाने, प्रभावितों का पता लगाने, उन्हें अलग थलग रखने और लोगों की आवाजाही को सीमित किए जाने की तत्काल जरूरत है. उन्होंने इस दिशा में त्वरित समन्वित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की जरूरत बतायी ताकि संक्रमण के प्रसार को काबू करने के साथ ही इस महामारी को खत्म किया जा सके.
अमेरिकी सरकार का फैसला, ईरान पर बढ़ाएगा परमाणु प्रतिबंध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी। प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। इसके साथ ही ईरान के लिए न्यूक्लियर हथियार बनाना कठिन होगा।
अमेरिका ने साल 2018 में ईरान न्यूक्लियर डील रद्द करके प्रतिबंध लगा दिए थे .अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव का माहौल है।
झारखंड सरकार ने ई-पास के लिए मोबाइल ऐप ‘प्रगयाम’ शुरू किया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 मार्च 2020 को इस ऐप को लॉन्च किया। यह ऐप एंड्रोएड प्लेटफॉर्म पर चलने वाला है और स्थानीय तौर पर डिजाइन किया गया है।
यह PRAGYAAM ऐप गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिला यातायात अधिकारी इस ऐप पर अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद गाडि़यों को ऑनलाइन ई-पास जारी कर सकते हैं.
यह ऐप 21 दिन की लॉकडाउन अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
पूर्वी एशिया में बढ़ेगी गरीबी, चीन के आर्थिक विकास भी हो सकता है धीमा: विश्व बैंक
विश्व बैंक ने 30 मार्च 2020 को जारी एक रिपोर्ट में यह आंशका जतायी है। कहा गया है कि क्षेत्र में इस वर्ष विकास की रफ्तार 2.1 प्रतिशत रह सकती है जो 2019 में 5.8 प्रतिशत थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोरोना महामारी से चीन के आर्थिक विकास पर ग्रहण लग सकता है.