Site icon Educational Hand

NCERT Solution for Class 8 Hindi Medium Geography Chapter-4-कृषि(Agriculture)

NCERT Solution for Class 8 Hindi Medium Geography Chapter-4 कृषि(Agriculture) 

 

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कृषि क्या है?
(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?
(iv) रोपण कृषि क्या है?
(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?

उत्तर
(i) कृषि-फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुपालन संबंधित सभी क्रियाएँ कृषि कहलाती . है। कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) कृषि को प्रभावित करने वाले कारक

  1. स्थलाकृति
  2. मृदा
  3. जलवायु

(iii) स्थानांतरी कृषि-स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब
राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद यह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। इसे कर्तन एवं दहन कृषि भी कहा जाता है।
हानियाँ-

  1. मृदा अपरदन होता है। |
  2. वनों का ह्रास होता है।
  3. पर्यावरण प्रभावित होता है।

(iv) रोपण कृषि-

  1. रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है।
  2. इसमें बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है।
  3. इसमें वैज्ञानिक विधियों को उपयोग किया जाता है।
  4. इसमें मुख्यत: चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला आदि की एकल फसल उगाई जाती है।

(v) सरकार द्वारा किसानों को कृषि विकास में मदद-

  1. सरकार द्वारा किसानों के बिखरे खेतों को चेकबंदी द्वारा एक स्थान पर एकत्रित किया गया है।
  2. सरकार किसानों को उर्वरकों, कृषि उपकरणों तथा कीटनाशकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  3. किसानों को उच्च उपज देने वाले बीज तथा उर्वरक आदि उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है।
  4. सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण तथा वितरण की सुविधा प्रदान करती है।

प्रश्न 2.
सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(i) उद्यान कृषि का अर्थ है-
(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना

उत्तर
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना

(ii) सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है
(क) चाय |
(ख) कपास
(ग) पटसन

उत्तर
(ग) पटसन

(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस

उत्तर
(क) ब्राजील

प्रश्न 3.
कारण बताइए
(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगायी जाती हैं।

उत्तर
(i) प्राथमिक क्रियाओं

प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है। भारत की कृषि में फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन शामिल हैं ये सभी क्रियाएँ प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत आती है इसलिए
कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) विभिन्न फसलें-

विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में इसलिए उगाई जाती हैं, क्योंकि विभिन्न प्रदेशों में स्थलाकृति, मृदा और जलवायु विभिन्न होती है। विभिन्न स्थलाकृति, मृदा और जलवायु में विभिन्न फसलें ही पैदा होती

प्रश्न 4.
अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि
उत्तर
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ


(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप
(i) बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए। उन्हें कक्षा में लाइए और पता लगाइए कि वे किस प्रकार की मृदा में उगते हैं?
(ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचार-पत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए।
उत्तर
(1) विभिन्न फसलों के बीज छात्र स्वयं एकत्र करें।

(ii) चित्र छात्र स्वयं करें।
अंतर
भारतीय किसान-

संयुक्त राज्य अमेरिका का किसान-

प्रश्न 6.
आओ खेलें
शब्द पहेली को दिए संकेतों की मदद से हल कीजिए।
नोट : वर्ग पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।


उत्तर
बाएँ से दाएँ-
1. MAIZE (मक्का)
2. GREEN REVOLUTION (हरित क्रांति)
4. WHEAT (गेहूँ)
10. SUBSISTENCE (निर्वाह कृषि)
13. LIVE STOCK (डेयरी फार्मिंग)
14. VITI CULTURE (विटिकल्चर)

ऊपर से नीचे
1. MILLETS (मिलेट्स)
3. SHIFTING (स्थानांतरी कृषि)
5. AGRICULTURE (एग्रीकल्चर)
8. HORTICULTURE (हॉर्टीकल्चर)
7. COTTON (कपास)
6. PLANTATIONS (रोपण कृषि)
9. JUTE (जूट)
11. RICE (चावल)
12. PRIMARY (प्राथमिक क्रिया)

 

 यहाँ देखें :-

Bihar Board Class 8 Geography भूगोल  Solution Hindi Medium

Bihar Board Class 8 History  ईतिहास  Solution Hindi Medium

Exit mobile version