Site icon Educational Hand

यूपीएससी इंटरव्यू प्रश्न : ​​ऐसा क्या है जो बाहर फ्री में मिलता है और अस्पताल में पैसों से?

 

 

लाखों विद्यार्थियों का सपना UPSC की परीक्षा को पास कर अधिकारी बनने का होता है. बहुत से युवा यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस लिखित परीक्षा तो कठिन परिश्रम करके  पास कर लेते हैं. लेकिन कई बार उनके रास्ते में रुकावट के रूप में UPSC के इंटरव्यू में पूछे गए सवाल बन जाते हैं. 

यूपीएससी में अभ्यर्थी का IQ लेवल और सामान्य ज्ञान जानने के लिए अभ्यर्थियों से विभिन्न प्रकार के ट्रिकी  प्रश्न  पूछे जाते हैं. बहुत बार  अभ्यर्थी इन प्रश्नों  के संतोषजनक  उत्तर  नहीं दे पाते और UPSC के इंटरव्यू से निराश होकर बाहर हो जाते हैं.

आज हम लेकर आए हैं कुछ  ऐसे ट्रिकी सवाल जो यूपीएससी के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. इससे आपको भी थोड़ा अंदाजा होगा की इंटरव्यू मे किस प्रकार के  ट्रिकी प्रश्न पूछे जा सकते हैं ।

1. प्रश्न : हमारे देश में निर्वाचन आयोग किसके लिए चुनाव कराता है?


उत्तर: संसद, राज्य विधान मण्डल, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए.

2. प्रश्न : संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?


उत्तर:  उत्तरदायी सरकार.

3. प्रश्न : जीव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया था?


उत्तर: लैमार्क ने.

4. प्रश्न : कांठल का मैदान कहाँ स्थित है?


उत्तर: प्रतापगढ़.

5. प्रश्न : महाद्वीप जहाँ मानव से संबंधित जीवाश्म सबसे अधिक मिले है?


उत्तर: अफ्रीका में.

6. प्रश्न : नो स्मोकिंग डे कब मनाया जाता है?


उत्तर: मार्च माह के दूसरे बुधवार को.

7. प्रश्न : विश्व हेपेटाइटिस दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?


उत्तर: 28 जुलाई.

8. प्रश्न :  ऐसा शब्द जिसे देखते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं?


उत्तर: नहीं.

9.प्रश्न :  ​​ऐसा क्या है जो बाहर फ्री में मिलता है और अस्पताल में पैसों से?


उत्तर: ऑक्सीजन.

10. सवाल:  ​​ऐसा कौन सा जीव है जो बिना भोजन के तीन दिन तक जीवित रह सकता है?


उत्तर: बिल्ली

Exit mobile version